फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wishing for world peace by offering sacrifice in the havan

Karnal News: हवन में आहुति डाल की विश्व शांति की कामना

Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wishing for world peace by offering sacrifice in the havan
मूनक/बल्ला। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर वीरवार को मोर माजरा स्थित आर्य कन्या गुरुकुल में हवन यज्ञ और और एमडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सामूहिक गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। हवन में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने आहुति अर्पित कर राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। गुरुकुल प्रधान एडवोकेट सुखबीर मान ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार-प्रसार, नारी शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। एमडी स्कूल प्रिंसिपल कविता मान ने बताया कि स्वामी दयानंद ने मनुष्य को अंधविश्वास से बचे रहने के लिए प्रयास किया। उप प्रधान श्री भूपेंद्र मान,सचिव श्री ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बांगड़, श्री तेजवीर सिंह,श्री नरेंद्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य व स्कूल प्रिंसिपल के साथ प्राध्यापिकाओं ने यज्ञ में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed