फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wire drums worth Rs 4.24 lakh stolen from store, complaint lodged against JE

Karnal News: स्टोर से 4.24 लाख के तार वाले ड्रम चोरी, जेई के खिलाफ दी शिकायत

Tue, 07 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Wire drums worth Rs 4.24 lakh stolen from store, complaint lodged against JE
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कुंजपुरा रोड स्थित सब डिवीजन स्टोर से 4.24 लाख रुपये के दो एलटी एबी लाइनों के ड्रम दिनदिहाड़े चोरी हो गए। आरोप जेई पर है। सीसीटीवी में घटना से संबंधित फुटेज हैं। इनमें 29 सितंबर को करीब चार बजे चारपहिया वाहन में दोनों ड्रमों को लोड कर ले जाते देखा जा सकता है। ड्रमों को ले जाने के लिए चालान, गेट पास तक बनवाया गया। रसीद तक काटी गई। जेई के अनुसार उन्होंने दोनों ड्रमों की रिकवरी करा ली है।
स्टोर में ताराें के दो ड्रम कम मिले तो जांच हुई। सामने आया कि जेई की अनुमति से तारों के ड्रमों को बाहर निकाला गया था। स्टोर एसडीओ नीरज गोयल ने जेई सुरेंद्र पाल को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ सेक्टर-9 चौकी में शिकायत दी। बिजली निगम के मुख्यालय और विजिलेंस को भी पत्र भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को मामले की जांच करने सेक्टर नौ चौकी से पुलिस कर्मी भी स्टोर पहुंचे। उन्होंने जेई से पूछताछ की। सीसीटीवी की फुटेज, चालान, गेट पास से लेकर रसीद और अन्य अहम दस्तावेज मांगे गए हैं। जेई को कागजों के साथ मंगलवार को बुलाया गया है। जेई ने आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि रोजाना के असंख्य कामों के चलते ये गेट पास और चालान कैसे बने, इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं लगा। हालांकि बाद में जैसे ही घटना का पता चला तो उन्होंने खुद तारों के दोनों ड्रम रिकवरी करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज संदीप त्यागी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी स्थिति स्पष्ट होगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में
जांच अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ड्रम को ले जाने वाले, इनको निकलवाने वाले अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। जेई के हस्ताक्षरों पर किन-किन लोगों ने इस काम में मदद की उन पर भी संदेह बना है। निगम की टीम स्टोर के सभी सामान की जांच करेगी। दो साल में कितना सामान गया और कितना आया, इसकी पड़ताल होगी। स्क्रैप की भी जांच की जाएगी।

---------
स्टोर से करीब 4.24 लाख रुपये के दो केबल ड्रम चोरी होने की शिकायत और सबूत पुलिस समेत मुख्यालय और विजिलेंस को दे दी है। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दो साल से कार्यरत जेई का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। स्टोर के पूरे सामान की जांच कराई जाएगी। -नीरज ग्रोवर, एसडीओ, स्टोर, यूएचबीवीएन, करनाल।


--------
ये सब कैसे हुआ इसकी मुझे भी भनक नहीं लगी। जब मामला संज्ञान में आया तो उसी समय दोनों ड्रम की खुद रिकवरी कराई है। इससे निगम का नुकसान होने से बचाया गया है। -सुरेंद्र पाल, जेई, स्टोर, यूएचबीवीएन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed