फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Winners of talent search competition awarded

Karnal News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

Sat, 02 Sep 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Winners of talent search competition awarded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. विकास अत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के साथ सर्वांगीण विकास में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, सिमरनजीत कौर द्वितीय तो काजल तीसरे स्थान पर रही। काव्य पाठ में काजल प्रथम, सोनिया द्वितीय जबकि नरगिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में खुशी, मनजीत ने प्रथम, अर्पित, सिमरन दूसरे ओर अंजली, महक तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मिमिक्री प्रतियोगिता में सिमरन ने पहला शिवानी ने दूसरा जबकि शिवानी और प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में अनु पहले खुशी दूसरे और प्रीति, लविश तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रो. मीरा कश्यप, प्रो. भारती, डॉ. मीनाक्षी, प्रो. बालऋषि, प्रो. मंजू सैनी और प्रो. सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed