{"_id":"65738e304bcc04cd14024bd4","slug":"winners-of-poster-competition-honored-karnal-news-c-18-knl1008-279543-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
करनाल। निफा की ओर से चलाए जा रहे देश की बात अभियान के तहत शुक्रवार को एसबीएस मॉडर्न स्कूल में विद्यार्थियों से उनके बेहतर भविष्य व व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट जीपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रिंसिपल डॉ हरजीत कौर ने कहा कि आज के समय में बच्चों को जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। निफा का यह अभियान इस दिशा में एक सार्थक कदम है। अभियान के मुख्य सूत्रधार व मुख्य वक्ता निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने विद्यार्थियों को निजी ज़िंदगी के अनुभव को बताया। उन्होंने उन्हें अपने व्यक्तित्व की ताकत को पहचान कर लक्ष्य निर्धारण करने की सलाह दी। निफा के वरिष्ठ सलाहकार व एमडीडी बाल भवन के प्रधान परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि जब तक हर विद्यार्थी आज के मोटिवेशनल कार्यक्रम में कही गई बातों को अपने जीवन में लागू नहीं करेगा तब तक इस आयोजन का मक़सद सफल नहीं होगा। इस मौके पर रवि वोहरा, निफा के ज़िला सचिव हितेश गुप्ता, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य सतिंदर गांधी व मुकुल गुप्ता सहित सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-- -
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
मुख्य अतिथि एडवोकेट जीपी सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वर्ग एक (जूनियर) में पहला स्थान प्रांजल कक्षा 9वी, दूसरा स्थान सोमांशु सैनी, कक्षा सातवीं, तीसरा स्थान एकम कौर कक्षा सातवीं को मिला जबकि सीनियर ग्रुप के वर्ग दो में प्राची कक्षा 11वी ने प्रथम, प्रीति गुर्जर कक्षा 11वी ने द्वितीय व वंशिका कक्षा 11वी ने तृतीय स्थान हासिल किया।