फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will work for the education of Sikhs: Jagdish Jhinda

सिखों की शिक्षा के लिए करेंगे काम : जगदीश झिंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Will work for the education of Sikhs: Jagdish Jhinda
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में की प्रेसवार्ता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि सिखो के लिए शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह रविवार को गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में और कई स्कूल और कॉलेज खोलेंगे ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा पहुंचने पर उनका संगत ने स्वागत किया। जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि हरियाणा के सिखों के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने और गुरुद्वारों का प्रबंधन हरियाणा के सिखों को सौंपने के लिए 22 साल तक संघर्ष किया गया है, इसके बाद अब हमें हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा संभाल मिली है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा। सेवादार बनकर सेवा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम करेगी। जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द हम जींद जिले में एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रहे हैं जिसका अस्थायी नक्शा तैयार हो चुका है। बाकी संगत व सदस्यों की सलाह से विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेकर जल्द अंतिम नक्शा तैयार किया जाएगा और इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की शिक्षा दी जाएगी, जिसमें फसल, डेयरी फार्मिंग, सब्जियां, धार्मिक अध्ययन, उच्च शिक्षा, संगीत, गुरबाणी व्याख्या के लिए सभी प्रकार की चेयर स्थापित की जाएंगी। जल्द मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज का काम अपने हाथ में लेंगे और इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज के पास एक अस्पताल बनाया जाएगा जिसका निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिकलीगर सिखों के लिए फैक्टरियां खोली जाएंगी जिसमें सिगलीगर सिखों के बच्चों को काम दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले, गुरनाम सिंह लाडी, भूपिंदर सिंह लाडी सौंकड़ा सहित अन्य सदस्य व संगत मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed