{"_id":"6af8b659c29bc194990d6617","slug":"on-childrens-day-students-were-given-a-message-of-inspiration-and-good-values-karnal-news-c-245-1-kht1014-157860-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाल दिवस पर छात्राओं को दिया प्रेरणा और अच्छे संस्कारों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाल दिवस पर छात्राओं को दिया प्रेरणा और अच्छे संस्कारों का संदेश
विज्ञापन
बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और अच्छा वातावरण जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया।
समिति के कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता ने छात्राओं को नेहरू के विचारों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषणों के माध्यम से नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि नेहरू बच्चों को बहुत स्नेह करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इस दौरान अमरनाथ गोयल, प्रो. रेनू शर्मा, प्रो. ममता, प्रो. सुरेश और एनएसएस प्रभारी प्रो. दीपा मौजूद रहीं।