Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Green House secured first place in the sports festival.

Karnal News: खेल महोत्सव में ग्रीन हाउस रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Green House secured first place in the sports festival.
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते खिलाड़ी। विज्ञ​​प्ति
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल किठाना में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों की परेड के साथ हुआ। खेल महोत्सव में ग्रीन, रेड, ब्लू और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय तथा येलो हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, मटकी दौड़, मेंढक दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रिले रेस तथा रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी गति, फुर्ती, शारीरिक क्षमता, संतुलन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के समापन पर अंकों के आधार पर हाउस की अंतिम स्थिति घोषित की गई। विद्यालय के चेयरमैन रामफल ढांडा, एमडी विकास ढांडा तथा समस्त स्टाफ का आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। सीता एवं पीटीआई अनिल जागलान ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। चारों हाउस के प्रभारियों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed