Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Launch of green ammonia project; farmers to get an alternative nitrogenous fertilizer

Karnal News: ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को मिलेगा वैकल्पिक नत्रजन उर्वरक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Launch of green ammonia project; farmers to get an alternative nitrogenous fertilizer
ग्रीन अमोनिया तकनीक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते किसान। प्रवक
कैथल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। प्रोजेक्ट के तहत पहला प्रदर्शन प्लाट राष्ट्रीय अवार्डी प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह के गांव रसीना स्थित खेत में लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गांव रसीना और सांच के किसानों को ग्रीन अमोनिया तकनीक की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि यूरिया खाद की कमी और उस पर बढ़ते सब्सिडी के दबाव के बीच सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में ग्रीन अमोनिया तकनीक को अपनाकर इसके परिणामों को देखें, ताकि भविष्य में ग्रीन अमोनिया के रूप में वैकल्पिक नत्रजन उर्वरक का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य खेतों में नत्रजन उर्वरक के उपयोग की दक्षता बढ़ाना है। सामान्य तौर पर फसलों में छिड़काव के माध्यम से दी जाने वाली यूरिया खाद की उपयोग दक्षता केवल 20 से 30 प्रतिशत तक रहती है। इसी कारण यूरिया को विभाजित खुराकों में भूमि में डालने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
उर्वरक उपयोग की दक्षता 80 फीसदी पहुंचने की संभावना
उन्होंने बताया कि ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट के प्रदर्शन प्लाट में नत्रजन को अमोनिया गैस के रूप में विशेष तकनीक से ड्रिलिंग करते हुए भूमि के अंदर जड़ों की गहराई तक पहुंचाया गया है। दो से तीन दिन बाद अमोनिया मिट्टी के कणों के साथ संरक्षित हो जाएगी। इससे फसल को पूरे सीजन लगातार नत्रजन उपलब्ध होती रहेगी और उर्वरक उपयोग दक्षता बढ़कर लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। इस प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को पारंपरिक यूरिया उपयोग और ग्रीन अमोनिया तकनीक के बीच अंतर को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। किसानों ने खेत में स्थापित प्रदर्शन प्लाट का अवलोकन किया और इस नई तकनीक के बारे में वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की।

ग्रीन अमोनिया तकनीक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते किसान। प्रवक

ग्रीन अमोनिया तकनीक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते किसान। प्रवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed