Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All four main state highways connecting the Guhla-Cheeka region are in a dilapidated condition.

Karnal News: गुहला-चीका क्षेत्र को जोड़ने वाले चारों मुख्य राज्य राजमार्ग खस्ताहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
All four main state highways connecting the Guhla-Cheeka region are in a dilapidated condition.
गड्ढों में तब्दील हो चुका चीका से पटियाला स्टेट हाइवे का दृश्य। संवाद
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन

गुहला चीका। गुहला-चीका क्षेत्र को जोड़ने वाले चारों मुख्य स्टेट हाईवे की हालत इन दिनों बेहद खस्ता हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है। रोजाना वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वाहनों का नुकसान हो रहा है।
क्षेत्र के चार मुख्य मार्ग - चीका-पटियाला रोड, गुहला-पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड, चीका-कैथल रोड और गुहला-खरकां रोड इन चारों पर ही गड्ढे बने हुए हैं। कहीं सड़क टूटी हुई है, कहीं पटरियां धंस गई है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप, गजेंद्र के अनुसार गुहला-चीका-पटियाला रोड पर तो हर 100 मीटर पर गड्ढा है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढे नजर ही नहीं आते। कई बार कारों के टायर फट जाते हैं, बाइकों के रिम टूट जाते हैं। वहीं चीका-कैथल रोड पर भी यही हाल है। इस रोड पर कैथल में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जाने वाले लोग रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन

----------
आखिर जनता को सुरक्षित सड़कें कब
गुहला चीका की बदहाल सड़कों को लेकर सड़क सुरक्षा मंच ने लगातार 45 दिनों तक आंदोलन चलाया था। ये आंदोलन सिर्फ नारेबाजी नहीं था। ये जनता के सब्र की परीक्षा थी। 45 दिन तक लोग धूप, बारिश और ठंड में सड़क पर बैठे। धरने हुए, प्रदर्शन हुए, ज्ञापन दिए गए। लेकिन 45 दिन के इस लंबे संघर्ष के बाद भी व्यवस्था नहीं जागी। सड़कें आज भी वैसी ही हैं। गड्ढे आज भी वैसे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इस कार्य को स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन पेड़ों की कटाई, बिजली के खंभे हटाने और वन विभाग/हाईकोर्ट की एनओसी जैसी प्रक्रियाएं शामिल होने की वजह से कार्य रुक गया था। दोबारा कैथल से चीका (और पटियाला सीमा) तक के रोड को फोरलेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 123 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। नवंबर माह में ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

गड्ढों में तब्दील हो चुका चीका से पटियाला स्टेट हाइवे का दृश्य। संवाद

गड्ढों में तब्दील हो चुका चीका से पटियाला स्टेट हाइवे का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed