फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will treat the officers who have problem in their forehead: CM

जिन अफसरों के माथे में गड़बड़ी, उनका करेंगे इलाज : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Will treat the officers who have problem in their forehead: CM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अपना दायित्वों व कार्यो में लापरवाही बरतने वाले, जनता की सही बात नहीं सुनने वाले अधिकारियों के माथे में यदि कोई गड़बड़ी है तो वह खुद ठीक कर लें अन्यथा उनका इलाज करेंगे। मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पूरे दिन आती रही अफसरों की कार्यप्रणाली की शिकायतों पर सख्त दिखे।
अधिकारी सीधी तरह बात नहीं करते, जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, आने वालों के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं होता, वह लोगों का फोन रिसीव नहीं करते आदि कई तरह की शिकायतें आती रहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने ऐसे अफसरों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी। शिव कॉलोनी में नशा बेचने की शिकायत आने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करे नगर निगम
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को हल्के में न लें, गंभीरता से तुरंत प्रभाव से उनका समाधान कराएं। जनता की शिकायतों को ऑनलाइन पंजीकृत कराएं, ताकि संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत का स्टेटस देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed