फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will plant saplings in HSGMC educational institutions: Bibi Rana Kaur

एचएसजीएमसी के शिक्षण संस्थाओं में लगाएंगे पौधे : बीबी राणा कौर

Wed, 08 May 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 08 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Will plant saplings in HSGMC educational institutions: Bibi Rana Kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य एवं शिक्षा सब कमेटी की चेयरपर्सन बीबी राणा कौर भट्टी ने मंगलवार को नानकपुरी कॉलोनी स्थित गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल में स्टाफ के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर सुधारने पर चर्चा की। साथ ही कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों को हरियाली युक्त बनाने के लिए खाली भूमि पर पौधे लगाएं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संस्था के स्कूल व कॉलेजों में शिक्षा स्तर को ऊपर उठाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी अपने अधीन शिक्षण संस्थानों की कायाकल्प करेगी। इस ओर पहला कदम बढ़ाते हुए संस्था की ओर से सबसे पहले शिक्षा का स्तर पहले से बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


चेयरपर्सन बीबी राणा कौर भट्टी ने कहा कि शिक्षा का ग्राफ ऊपर उठाने एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तरी एवं खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं शामिल होंगी। इस दौरान प्रधानाचार्य अमरजीत कौर मान ने बीबी राणा कौर भट्टी, सदस्य साहब सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा कमेटी के उप सचिव सतपाल सिंह, सहायक सुपरवाइजर हरदयाल सिंह सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। स्टाफ की बैठक में चेयरपर्सन ने शिक्षण संस्थान के अधूरे पड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अब तक हुए कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने स्टाफ के सुझाव भी मांगे और उन पर अमल करने का आश्वासन दिया।


बीबी राणा कौर भट्टी ने बताया कि पिछले दिनों ही संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने अपनी टीम के साथ मिलकर विद्यार्थी हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसके तहत अमृतधारी अभिभावकों के अमृतधारी विद्यार्थियों की पूरी फीस माफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed