फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will get rid of dilapidated roads

Karnal News: जर्जर सड़कों से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of dilapidated roads
- बारिश से उखड़ चुकी सड़कें, गड्ढे भरेंगे तो कहीं नई बनाएंगे, 11 मार्गों पर है सड़क खराब
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बारिश और जलभराव से जर्जर हुईं सड़कों को नगर निगम ने दुरुस्त करना शुरू कर दिया है, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। सबसे पहले रेलवे रोड पर सड़क पर नई परत बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद अन्य मार्गों पर नगर निगम की टीम कार्य करेगी। कम उखड़ी सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे तो पूरी खराब सड़कों को और उखाड़कर पूरी तरह से नया निर्माण किया जाएगा। शहर के 11 प्रमुख मार्गों की हालत खराब है।

अमर उजाला ने शहर की सड़कों के हालात पर एक अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इस पर नगर निगम आयुक्त ने संज्ञान लिया है और निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जबकि इससे पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव भी निगम अधिकारियों को सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान शहर की 58 किलोमीटर के प्रमुख मार्गों का दौरा किया था। जिसमें 21 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से खराब और 36 किलोमीटर की सड़कों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गड्ढे मिले। रेलवे रोड के अलावा मुगल कैनाल, सेक्टर-8 रोड, महाराणा प्रताप चौक रोड और नावल्टी रोड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलभराव का भी समाधान करें अधिकारी

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेजपाल और एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि शहर की प्रमुख 19 सड़कों के उखड़ने के पीछे जलभराव बड़ी वजह है। यह हालात तब हैं, जब सफाई के नाम पर मई माह में 1.50 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। ऐसे में अब सड़क बनाने के साथ-साथ अधिकारी जलभराव न हो, इसके भी पर्याप्त इंतजाम करें।




ये सड़कें पूरी खराब

- रेलवे स्टेशन से पुराना कमेटी चौक तक

- कमेटी चौक से मुगल कैनाल पर खेड़ा चौक तक

- खेड़ा चौक से राजकीय पीजी कॉलेज तक

- मुगल कैनाल हुड्डा पार्क से सेक्टर-12 रोड तक

- सेक्टर-8 में अटल पार्क रोड से सेक्टर-9 तक

- नावल्टी रोड चौक से जाटो गेट तक

- मीरा घाटी चौक परिधि

- मीराघाटी चौक से कलंदरी गेट तक



रेलवे रोड पर सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। अन्य सड़कों के गड्ढे भरने या नई परत बिछाने की प्रक्रिया भी जारी है। कुछ सड़कों के निर्माण के लिए वार्ड अनुसार निविदा भी लगे हैं। - अभिषेक मीणा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed