फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will contest on symbol in corporation elections, Congress will support in Municipal Corporation

Karnal News: निगम चुनाव में सिंबल पर लड़ेगी, नपा में समर्थन देगी कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Will contest on symbol in corporation elections, Congress will support in Municipal Corporation
हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी प्रफुल्ला गुडधे ने समन्वय समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी प्रफुल्ला गुडधे ने निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों को सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी और नगरपालिकाओं में चेयरमैन और पार्षद पद पर समर्थन देगी। 10 और 11 फरवरी को दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे।
शहर के माल रोड स्थित युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के लोकसभा में उम्मीदवार रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा के आवास पर रविवार को पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी प्रफुल्ला गुडधे ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने का प्रयास किया जाएगा, जो पार्टी को समर्पित होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं तथा जिताऊ उम्मीदवार हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार 10 और 11 फरवरी को आवेदन कर सकेंगे। वह अपने आवेदन मानव सेवा संघ में दोपहर 12 से 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर संयोजक पंकज गाबा, ग्रामीण संयोजक राजेश चौधरी, मनोज वधवा व अशोक खुराना, डा. सुनील पंवार, निश्चय सोही, राजिंद्र गुप्ता, सागर चंदेल, सुनील कौशिक, मीनू मल्होत्रा व संतोष तेजान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी की दिक्कतों को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का कहना है कि पिछले 10 सालों से करनाल ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में प्रॉपर्टी आईडी और फेमिली आईडी के नाम पर लोगों को परेशान किया गया है। जो आईडी बनाई गई वह सही नहीं बनी और इसको ठीक करवाने के लिए लोग सरकारी अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और चुनाव जीतने के बाद इस कुव्यवस्था से मुक्ति दिलाई जाएगी। करनाल में स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। ये भी मुद्दा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed