फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wild pig attacked farmer and injured him

Karnal News: जंगली सुअर ने किसान पर हमला कर किया जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wild pig attacked farmer and injured him
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। असंध के राहड़ा गांव में एक जंगली सुअर ने किसान पर हमला कर घायल कर दिया। अब किसान लाठी-डंडे और गंडासियों लेकर खेतों में जंगली सुअर को ढूंढ़ने पहुंच रहे हैं। इस मामले की सूचना वन्य जीव विभाग को दी गई है। विभाग कर्मचारी भी सुअर की जांच पड़ताल में जुटे हैं। राहड़ा गांव निवासी किसान कर्मबीर ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम राहड़ा-शेरदा रोड पर मौजूद था। उसी दौरान एक काले रंग का जानवर कचरे के ढेर पर टक्कर मार रहा था। वह नजदीक से निकला तो जानवर ने उस पर हमला कर दिया। देखने में ये जानवर जंगली सुअर जैसा लग रहा था। उसके शरीर पर बड़े-बड़े बाल थे। किसान पर जंगली सुअर के हमले से ग्रामीणों में अन्य जानवर होने की चर्चाएं चल रही हैं। कोई इसे भालू बता रहा है तो कोई अन्य किसी जानवर का नाम ले रहा है। वहीं, विभाग अधिकारियों का कहना है कि जानवर मिलने के बाद ही तय हो पाएगा कि वह कौन सा जानवर है।

विभाग कर्मचारी बलराज ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। इस बारे में विभाग अधिकारियाें को सूचित करा दिया गया है। जैसे ही जानवर की सूचना मिलेगी उसे पकड़ लिया जाएगा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed