{"_id":"6004aa0b8ebc3e340b176339","slug":"wife-squeeze-money-from-husband-karnal-news-knl580239132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से ऐंठे 75 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से ऐंठे 75 लाख रुपए
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धमनहेडी के रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात युवती ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती की। फिर मिलने जुलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद युवती अपने परिजनों की बीमारी के नाम पर पति से लाखों रुपये ऐंठती रही। बाद में पति को मालूम चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। यही नहीं उसने झांसा देकर उससे रुपये लिये हैं। इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवती और उसके परिजनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमलदीप सैनी ने बताया है कि वर्ष 2017 से वह बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है। जनवरी 2019 में उसे मीट फॉर यू साइट पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। कुछ समय बाद उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद मार्च 2019 में वह उससे मिलने आई और उसे बताया कि वह टीसीएस कंपनी में जॉब करती है। उसने बताया था कि एक हादसे में उसके माता-पिता व भाई बहन की मौत हो गई थी, जिससे वह अब अकेली है। काफी मिलने जुलने के बाद जून 2019 में दोनों की शादी हो गई। इसके बाद लड़की ने उससे कहा कि उसे फेफड़ों का कैंसर है, जिसके लिए उसे पैसों को जरूरत है। कमलदीप ने उसे लाखों रुपये इलाज के लिए दे दिए। इसके बाद लड़की ने उसको बताया कि उसकी चाची छत से गिर गई है ओर इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। कमलदीप ने उसे फिर से काफी रुपये दिए। पीड़ित कमलदीप का आरोप है कि युवती ने कई दफा अपनी चाची, चचेरे भाई की बीमारी का बहाना बनाकर उससे लाखों रुपये ठग लिए। बाद में जब उसने उसके लैपटॉप में उसके दस्तावेज खंगाले तो पता चला की जिसे वह चाची कहती थी वह उसकी मां थी और चचेरा भाई उसका सगा भाई था। यही नहीं उसकी पहले एक व्यक्ति से शादी हो रखी थी, जिससे दो लड़कियां हैं। उसके पहले पति का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि कमलदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।