फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife brutally beaten, injured in body parts

Karnal News: पत्नी को बेरहमी से पीटा, अंगों में मारी चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Wife brutally beaten, injured in body parts
- जान का खतरा बता पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। असंध थाना क्षेत्र में विवाहिता को पति और उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा है व उसके शरीर के अंगों पर भी चोटें मारी हैं। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा सुरक्षा की गुहार लगाई है।


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी असंध थाना क्षेत्र एक गांव में करीब नौ साल पहले शादी हुई थी, उसके तीन बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। वह ससुराल पक्ष के अत्याचार को सहन करती रही, मगर तीन दिन पहले महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा और उसके शरीर के अंगों पर चोटें मारी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब का आदि है। पीड़िता ने अपने साथ हुई मारपीट की बात अगले दिन अपने मायके वालों को बताई। जिसके बाद उसके मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए। ससुराल पक्ष ने मायके वालों के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि अज्ञात महिला ने उसके पास फोन किया। फोन पर ही पति ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में विवाहिता को अनहोनी का खतरा है। आरोप है कि पति कभी भी विवाहिता की हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed