{"_id":"5f837a168ebc3e9b8134916b","slug":"wife-and-lover-accused-of-killing-batty-gharaunda-news-knl47147896","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
विज्ञापन
शहर के वार्ड दो में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई नाबालिग की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने अपनी ही पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता धर्मपाल के मुताबिक, उसकी शादी करीब 23 साल पहले राजवंती से हुई थी। शादी के बाद उनको तीन बच्चे हुए, जिनमें दो लड़के और एक लड़की प्रीति थी। करीब छह साल पहले उसकी पत्नी की उससे अनबन हो गई और वह शहर की एक कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी अपने प्रेमी बिजेंद्र के साथ रह रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बीती सात अक्तूबर को उसके भतीजे राजीव ने उसको फोन पर सूचना दी कि राजवंती और बिजेंद्र ने प्रीति को मार दिया है और शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है। शिकायकर्ता का आरोप है कि प्रीति की मौत के समय बिजेंद्र घर पर ही था। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी राजवंती व बिजेंद्र ने ही उसकी बेटी प्रीति की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजवंती व बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घर के फर्श पर पड़ी मिली थी प्रीति-
बीती सात अक्तूबर को शहर के वार्ड दो में धर्मपाल की 15 वर्षीय पुत्री प्रीति अपने घर पर अकेली थी। घटना के वक्त प्रीति की मां रजवंती किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि बड़ा भाई काम पर गया हुआ था तथा छोटा भाई बाहर खेलने चला गया था। दोपहर को जब नाबालिग की मां घर लौटी तो प्रीति फर्श पर पड़ी हुई थी। आनन-आनन फानन में प्रीति को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। परिजनों से पूछताछ के दौरान जब मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया तो पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी का बिसरा लैब भिजवा दिया, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
मृतक नाबालिग के पिता धर्मपाल ने पत्नी राजवंती और पानीपत निवासी बिजेंद्र पर प्रीति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में राजवंती और बिजेंद्र के अवैध संबंधों की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर राजवंती व बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। -नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी घरौंडा