{"_id":"67575e403953b2811a0a6056","slug":"who-will-be-our-companion-if-you-dont-listen-then-who-will-listen-karnal-news-c-18-knl1008-536138-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से सेक्टर 12 के हुडा मैदान में एक शाम, खाटू श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति के रंग में झूम उठे। कोलकाता से आए भजन गायक सौरभ शर्मा ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा, आ गया दर पर तेरे, सुनवाई हो जाए, जिंदगी से दुखों की, विदाई हो जाए गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
कीर्तन में श्याम बाबा को 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालु अपने घरों से भी श्याम बाबा को भोग लगाने के लिए प्रसाद बना कर लाए थे। इस आयोजन के लिए दिल्ली, कोलकाता और जयपुर से विशेष फूल मंगाए गए और श्याम बाबा का अदभुत शृंगार किया गया। सौरभ शर्मा ने मुझे श्याम यूं तुम, भुला न सकोगे, छुड़ा के ये दामन, जा ना सकोगे..., हारे का हर दम सहारा खाटू वाला श्याम है..., देखू जिधर उधर ही मेरे श्याम का नजारा, खाटू का श्याम बाबा लगता है सबको प्यारा भजन पर झूमे श्रद्धालु। रजनी राजस्थानी ने मधुर आवाज में भजन गाकर श्याम बाबा को रिझाने का काम किया। श्रद्धालुओं को श्याम बाबा की मस्ती में लीन कर दिया। इस मौके पर आशीष गुप्ता, सुमित गुप्ता, प्रणव गुप्ता, रजत गर्ग, आकाश गुप्ता, पंकुल गुप्ता मौजूद रहे।