फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Who will be crowned victorious, decision today

Karnal News: किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Who will be crowned victorious, decision today
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, करनाल लोकसभा-विधान सभा की गणना डीएवी स्कूल, अन्य विस क्षेत्रों की गणना एसडी मॉडल स्कूल व एसडी सीसे स्कूल में होगी
विज्ञापन

- सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, प्रत्येक केंद्र पर 14 टेबल तैयार, चक्रवार बताया जाएगा गणना परिणाम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। चार जून को सुबह आठ बजे से लोकसभा क्षेत्र करनाल और करनाल विधान सभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी। कुछ ही देर बाद मतगणना के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद जीत-हार का फैसला हो जाएगा। किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, ये पता चल जाएगा।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में जिला प्रशासन ने मतगणना कराने के इंतजाम किए हैं। मतगणना कार्य के दौरान गणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर पाएंगे। जिसके पास अधिकृत पहचान पत्र होगा।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र व विधान सभा करनाल के उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान हुआ था। तभी से प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों व उनके समर्थकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी मतगणना का इंतजार था। हर गली और मोड़ से लेकर दुकानों और घरों में सियासी चर्चा चल रही थी। कौन जीतेगा और कौन हारेगा, हर व्यक्ति के पास अपने-अपने आंकड़े थे। मंगलवार को अटकलों पर विराम लग जाएगा। मतदाताओं का फैसला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान पहले बैलेट पेपर के मतों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। मतों की गणना में पहले चक्र का परिणाम स्पष्ट होने के बाद ही दूसरे चक्र के लिए मशीन टेबल पर लगाई जाएगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। मतगणना टीमों में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों में संबंधित एआरओ द्वारा प्रत्येक चक्र का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा, ताकि वहां पर मौजूद गणना एजेंट भी उसे देख सकें। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ईवीएम केवल उसके निर्धारित किए टेबल पर ही भेजी जाएगी।
इसी प्रकार से मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील करके वापस स्ट्रांग रूम में ही उसी समय जमा की जाएंगी। मतगणना केंद्रों में सभी पार्टियों के गणना एजेंट को गणना हॉल में कागज व पेंसिल दिए जाएंगे। बाहर से कोई चीज लाने की अनुमति नहीं होगी। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को अपने साथ मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना केंद्र पर बनाया गया मीडिया सेंटर

लोकसभा चुनाव व करनाल विधानसभा उप चुनाव के मतों की गणना के लिए मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं। मीडिया सेंटर पर इंटरनेट, कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन तथा एलईडी लगाई जाएगी ताकि मीडियाकर्मियों को मतगणना की कवरेज के समय किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मतगणना के प्रत्येक चक्र की रिपोर्ट सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर स मीडिया को उपलब्ध करवाई जाएगी।

यहां होगी मतगणना
करनाल विधानसभा की मतगणना डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉल संख्या एक और करनाल विधानसभा उप चुनाव की मतगणना डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लाइब्रेरी हॉल में होगी, शेष नीलोखेड़ी विधानसभा की मतगणना एसडी मॉडल स्कूल के लाइब्रेरी हॉल, इंद्री विधानसभा की मतगणना एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लाइब्रेरी हॉल, घरौंडा विधानसभा की मतगणना एसडी मॉडल स्कूल के विवेकानंद हॉल, असंध विधानसभा के मतों की गणना एसडी मॉडल स्कूल के विवेकानंद ब्लॉक में की जाएगी। प्रत्येक गणना केंद्र पर 14 गणना टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर तीन गणना स्टाफ उपलब्ध रहेगा, जिसमें माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर तथा गणना सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed