Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   White stripes are not visible on the roads.

Karnal News: सड़कों पर नहीं दिख रहीं सफेद पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
White stripes are not visible on the roads.
बल्लड़ी बाईपास के पास टूटा दिशा सूचक चिह्न, हादसे का बना खतरा   संवाद
करनाल। कोहरे में सड़क की सफेद पट्टियां वाहन चालकों के लिए रास्ता दिखाने वाली जीवनरेखा होती हैं। करनाल में यह जीवनरेखा सड़कों से गायब है। तीन माह में हुई लगातार बारिश के बाद कई मार्गों से सफेद पट्टियां मिट चुकी हैं। कहीं रोड मार्किंग पूरी तरह गायब है तो कहीं इतनी फीकी पड़ चुकी है कि रात में दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन

10 नवंबर से ही रात और सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है, दृश्यता प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में दिक्कत बढ़ सकती है। अक्तूबर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समय रहते सफेद पट्टियां बनवाने के निर्देश दिए थे लेकिन आदेश के करीब एक माह बाद भी ज्यादातर सड़कों पर काम शुरू नहीं हुआ। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों की पड़ताल की तो राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राजमार्गों और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर रोड मार्किंग की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन

वीआईपी दौरे में चमकी सड़क
सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने की जरूरत प्रशासन को तब याद आई, जब केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारी हुई। सेक्टर-12 में सड़कें दुरुस्त करने के साथ रोड मार्किंग भी कराई गई। लेकिन शहर के बाकी हिस्सों में यह काम प्राथमिकता नहीं बन पाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरुक्षेत्र सीमा से पानीपत तक करीब 70 किलोमीटर में सर्विस लेन पर कुछ स्थानों को छोड़कर सफेद पट्टी नहीं है। एलिवेटेड हाईवे पर भी कई जगह रोड मार्किंग गायब है। इस मार्ग से दिल्ली से अमृतसर की ओर जाने वाले 24 घंटे में 80 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यहां रोजाना औसतन दो हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्यता घटने पर पट्टी और रिफ्लेक्टर ही सहारा
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा और तेजपाल के अनुसार, कोहरे में दृश्यता बेहद कम होने पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टिव कैटआइज वाहन चालकों को सड़क की दिशा समझने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि सफेद पट्टी से करीब 10 मीटर तक रास्ता स्पष्ट दिखाई देने में सहायता मिलती है। हाईवे के साथ शहर की सड़कों पर भी रोड मार्किंग जरूरी है, क्योंकि रात में दुकानें और कार्यालय बंद करके लौटने वाले लोग भी इन मार्गों से गुजरते हैं।
जिन सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं : काछवा रोड, कैथल रोड, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी से परशुराम चौक, आईटीआई चौक से एनडीआरआई चौक और लघु सचिवालय से आईटीआई चौक तक।
इन मार्गों पर पट्टियां पड़ चुकी हैं फीकी : एनडीआरआई से बलड़ी चौक, पश्चिमी बाईपास, करनाल-काछवा, कैथल राजमार्ग पर चिड़ाव मोड़ तक, नमस्ते चौक से कर्ण लेक, करनाल-कुंजपुरा, इंद्री राजमार्ग और सेक्टर-9 मार्ग।

सड़कों के गड्ढे भरने और सफेद पट्टियां बनवाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। - डॉ. आनंद शर्मा, उपायुक्त

बल्लड़ी बाईपास के पास टूटा दिशा सूचक चिह्न, हादसे का बना खतरा   संवाद

बल्लड़ी बाईपास के पास टूटा दिशा सूचक चिह्न, हादसे का बना खतरा   संवाद

बल्लड़ी बाईपास के पास टूटा दिशा सूचक चिह्न, हादसे का बना खतरा   संवाद

बल्लड़ी बाईपास के पास टूटा दिशा सूचक चिह्न, हादसे का बना खतरा   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed