फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Which work stuck, Ajay pandit took contract

जो काम अटक जाते थे, उनसे कांट्रेक्ट लेता था अजय पंडित

Sun, 24 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 24 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
जो काम अटक जाते थे और जिस काम का कांट्रेक्ट कोई नहीं लेता था उसको करवाने का कांट्रेक्ट अजय पंडित लेता था। खास बात यह भी है कि करोड़पति से नीचे के लोगों से अजय मिलता भी नहीं था। हाईप्रोफाइल सोसायटी के बीच रहना और हाईप्रोफाइल लोगों के साथ ही डील करने पर उसका फोकस रहता था।
विज्ञापन

ठगी के मामले में नौ दिन के रिमांड पर चल रहा अजय शर्मा उर्फ अजय पंडित सिविल लाइन पुलिस के पास है। फिलहाल वह सेक्टर 9 निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी में गिरफ्तार है। वीरेंद्र को उसने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। रिमांड के दौरान पुलिस अजय शर्मा की कुंडली खंगाल रही है। पूछताछ के दौरान यह बातें सामने आई हैं कि अजय शर्मा करोड़पति से नीचे के लोगों से नहीं मिलता था। खुद आलीशान बंगलों में रहने का आदी अजय शर्मा बड़े लोगों के साथ ही दोस्ती करता था। एक और अहम बात सामने आई है कि जो बड़े काम कोई भी नहीं कराने की बात करता था, अजय शर्मा उसकी झट से हां कर देता था। वो काम चाहे किसी को पार्टी टिकट दिलाने का हो या फिर बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने का। अब तक ठगी के मामलों को देखा जाए तो सभी मामले ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

दुनार फूड के एमडी सुरेंद्र गुप्ता को 160 करोड़ का लोन दिलाने का मामला हो या फिर वीरेंद्र सिंह को गैस एजेंसी दिलाने का। या फिर दिल्ली निवासी मनीष मिश्रा को आईपीएल की सिक्योरिटी टेंडर दिलाने और लुधियाना के पवन सिंह को फर्टीलाइजर्स कंपनी की एजेंसी दिलाने का मामला हो। सभी मामलों में उसने करोड़ों की डील की। अजय शर्मा की खास बात यह भी रही कि वह काम के पैसे एडवांस लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंसूरी में मारे छापे, खाली हाथ लौटी पुलिस
अजय शर्मा की निशानदेही पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंसूरी में छापेमारी की। पुलिस अजय की निशानदेही पर पैसे और उसके अन्य दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। सूत्रों का कहना है कि वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला है और देर रात वह वापस लौट आई है। हालांकि, सिविल लाइन थाना इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि अभी तफ्तीश जारी है। जांच के बाद ही कुछ जा सकता है।
बाक्स
पवन सिंह ने दी एसपी को शिकायत
लुधियाना निवासी पवन सिंह ने एसपी को लिखित शिकायत दे दी। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि अजय शर्मा ने कहा कि वह उत्तराखंड स्थित एक फर्टिलाइजर्स कंपनी की फ्रेंचाइजी दिला देगा। इसके बदले उससे 50 लाख रुपये लिए गए, पर उसका काम नहीं हुआ। पवन सिंह का आरोप है कि अजय ने उसे बड़े सियासी लोगों के साथ अच्छा रसूख होने का दावा किया था।

वर्जन
मामले की जांच जारी है। शिकायतें आ रही हैं, पहले जांच की जाएगी, इसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। जांच में जो भी दोषी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed