{"_id":"5ecadab68ebc3e90872865a8","slug":"when-the-right-of-the-token-was-taken-away-the-little-head-got-angry-karnal-news-knl319141200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छिना टोकन का अधिकार तो रूठ गए छोटे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब छिना टोकन का अधिकार तो रूठ गए छोटे सरकार
विज्ञापन
सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने नगर निगम की मेयर और पार्षदों के साथ चर्चा की। इसमें प्रदेश स्तरीय नेता भी जुड़े हुए थे। चरचा के दौरान भाजपा नेता सुरेश भट्ट ने टोकन वितरण से पार्षदों को दूर रखने की सलाह दी, जिस पर सीएम ने हामी भरी। इससे पार्षदों में नाराजगी देखी गयी।
दरअसल वीसी के आरंभ में सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से जरूरतमंदों को राशन देने के लिए टोकन सिस्टम भी शुरू किया हुआ है, जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। इस पर भाजपा नेता सुरेश भट्ट ने कहा कि पार्षद राजनीति करते हैं और योग्य व्यक्ति की बजाए अपने नजदीकियों को ही टोकन बांटेंगे। जब पार्षदों ने इस पर पक्ष रखना चाहा तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। मीटिंग के बाद इस पर सभी पार्षदों ने नाराजगी जताई। मीडिया से बातचीत में पार्षदों ने आरोप लगाया कि न तो किसी पार्षद से कोई बात पूछी गई और न ही किसी को बोलने दिया गया। रही सही कसर सुरेश भट्ट ने पूरी कर दी। पार्षदों ने कहा कि ये पार्षदों का अपमान है, क्योंकि लाक डाउन के दौरान पार्षदों ने तन मन धन से काम किया है। बैठक में कुल 16 पार्षद मौजूद रहे। वीसी करीब 10 मिनट तक चली। नाम न छापने की शर्त पर पार्षदों ने कहा कि इस मामले को लेकर आगामी दिनों में बैठक की जाएगी और इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वीसी के दौरान मेयर रेणूबाला गुप्ता भी मौजूद रहीं।
सरकारी योजनाओं के लिए सरकार तैयार कर रही मंच
सीएम ने बताया कि सरकार एक ऐसा मंच तैयार कर रही है, जहां पर सरकारी योजनाओं की सभी जानकारियां हासिल होंगी। इसमें अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि सभी को लाभ मिल सके। मेयर और पार्षद अपने शहर में लोगों की समस्याओं को जानें और उन्हें दूर करे। जो समस्या सरकार के स्तर पर दूर करने की हो उनके लिए सरकार को बता सकते हैं।
विज्ञापन
आय बढ़ाने के लिए करें प्रयास
सीएम ने कहा कि नगर निगम को अपने खर्चों के आय के पैसे खुद ही जुटाने हैं। इसके लिए निगम ज्यादा से ज्यादा पैसे जुटाने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी टैक्स को भरवाया जाए। इसके अलावा आय के अन्य विकल्पों की तलाश की जाए।