फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When the rain stopped, the kites took flight and landed before they could be screwed.

Karnal News: बारिश रुकी तो पतंगों ने भरी उड़ान, पेंच लगने से पहले ही उतरीं

Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
When the rain stopped, the kites took flight and landed before they could be screwed.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। वर्ष 2020 के बाद इस बार वसंत पंचमी पर पतंगबाजों को मौसम ने निराश किया है। कर्णनगरी में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी का खुमार है लेकिन सुबह से ही हुई बारिश ने इस उत्साह को फीका कर दिया। दोपहर में बारिश रुकी तो बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पतंग उड़ाना शुरू किया, लेकिन अभी आसमान में पेंच भी नहीं लगे थे कि बारिश दोबारा शुरू हो गई और लोगों को पतंग उतारनी पड़ी। यह सिलसिला सूर्यास्त तक ऐसे ही रहा।
इस बार शहर में वसंत पंचमी पर आसमान खाली रहे जबकि पतंगबाजी के साथ लाइव कॉमेंट्री और गीतों पर मस्ती के लिए डीजे तो बजते रहे। डीजे पर नाच कर ही युवाओं ने कुछ आनंद लिया। शांतिनगर के विवेक, कर्मवीर और लोकेश ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस सोमवार को है और शनिवार व रविवार की भी छुट्टी है। ऐसे में यदि मौसम ने साथ दिया, धूप निकली तो तीन दिन तक वसंत पंचमी का खुमार चलेगा और जमकर पतंगबाजी होगी। शुक्रवार को तेज हवा के बीच छत पर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। शहर के सदर बाजार, जुंडला गेट, बांसो गेट, लवकुश नगर, हांसी रोड, राम नगर, प्रेम नगर, शिव काॅलोनी, कलंदरी गेट के युवा बारिश के बीच मायूस नजर आए। ब्यूरो
विज्ञापन

- कार्यालयों और दुकानों से ली थी छुट्टी
पतंगबाजी के लिए नौकरीपेशा युवाओं ने कार्यालयों और दुकानों से छुट्टी ली हुई थी। इस कारण शहर के बाजार और कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या भी कम रही। वहीं, कई दुकानें और शोरूम संचालकों ने भी अवकाश रखा लेकिन बारिश ने उनकी मस्ती के इन पलों को धो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीले रंग के पहने वस्त्र और बने व्यंजन

वसंत पंचमी पर पीले रंग का विशेष महत्व होता है इसलिए अधिकतर लोगों ने पीले रंग के वस्त्र पहने। वहीं, घरों में भी पीले रंग के व्यंजन बनाए गए, जिनमें पीले मीठे चावल, पीला हलवा व केसरी खीर अन्य व्यंजन शामिल हैं। बारिश ने सभी का उत्साह फीका कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed