{"_id":"666a34d8be88dba4e30e3fe4","slug":"when-the-paper-was-examined-the-marks-increased-from-58-to-97-karnal-news-c-18-knl1008-409066-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेपर की जांच कराई तो 58 से बढ़कर हुए 97 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेपर की जांच कराई तो 58 से बढ़कर हुए 97 अंक
विज्ञापन
- हरियाणा बोर्ड का कारनामा, 12वीं की छात्रा को राजनीतिक विज्ञान में दिए थे कम अंक
घरौंडा (करनाल)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। परिणाम में जो नंबर कम थे, पेपर की दोबारा जांच कराने पर वो करीब दो गुने हो गए। बोर्ड की इस लापरवाही के कारण मेरिट कम होने से छात्रा को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला गांव कोहंड से सामने आया है।
कोहंड गांव की रहने वाली छात्रा खुशी ने बताया कि उसने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जब उसकी मार्कशीट आई और मार्कशीट में पॉलिटिकल साइंस विषय के नंबर 58 दर्शाए गए। जो बेहद कम थे। जबकि पेपर छात्रा के अनुसार काफी अच्छा हुआ था। छात्रा ने अपने पेपर की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया। जांच के बाद बोर्ड द्वारा पेपर में 97 नंबर दिए गए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि पहले जिस भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा इस पेपर को चेक किया गया था उसमें बड़ी लापरवाही बरती गई थी। छात्रा खुशी के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का पहले परिणाम में 8.60 जीपीए था लेकिन अब संशोधन होने से 9.60 हो गया है और छात्रा के नंबर कम आने से वह पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में रही।