फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ...when the Chief Minister made the MP sit and drove the bike

...जब मुख्यमंत्री ने सांसद को बैठाकर चलाई बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
...when the Chief Minister made the MP sit and drove the bike
करनाल। 13.02 करोड़ रुपये से निर्मित रेलवे के ऊपरगामी पुल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुलिस की बाइक पर बैठकर नवनिर्मित पुल पर जाना था लेकिन अचानक मुख्यमंत्री ने बाइक की चाबी ली और खुद बाइक स्टार्ट की। पीछे सांसद संजय भाटिया को बैठाया और पुल पर चल दिए। इस बीच सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई। वह पैदल ही बाइक के पीछे दौड़े लेकिन पिछड़ गए। कुछ ही देर में सीएम पुल का चक्कर लगाकर लौट आए। यह मामला काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को दुपहिया वाहनों व पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनवाए गए ऊपरगामी पुल व टिकट वितरण बूथ का उद्घाटन किया। पहले तो मुख्यमंत्री ने शिलापट का अनावरण किया। इसके बाद फीता काटा। तय कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री को पुलिस की बाइक पर बैठकर पुल का चक्कर लगाना था। इसके लिए पुलिस की चार बाइक लाई गई थी लेकिन अचानक मुख्यमंत्री ने हेलमेट लगाया और बाइक को चाबी लगाकर स्टार्ट कर दिया। इशारा मिलते ही सांसद संजय भाटिया बैठ गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाइक को रफ्तार दे दी। सुरक्षा कर्मी पीछे दौड़ने लगे। तीन मीटर चौड़ाई वाले 400 मीटर लंबे पुल का चक्कर लगाकर सीएम कुछ ही देर में वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed