फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When stopped from taking money from the bag, he slapped the bus conductor.

Karnal News: बैग से रुपये निकालने पर रोका तो बस के परिचालक को जड़ा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
When stopped from taking money from the bag, he slapped the bus conductor.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आईटीआई चौक पर रुकी करनाल रोडवेज की बस के परिचालक के बैग से रुपये निकालने पर रोका तो युवक आर्यन ने परिचालक मनजीत के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह बस से कूदकर भाग गया। सवारियों के शोर मचाने पर चाैक पर खड़े पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू किया। इसके बाद 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आईटीआई चौक पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ।

परिचालक मनजीत ने बताया कि वे दिल्ली से करनाल मार्ग पर बस चलाते हुए हैं। आरोपी युवक मुरथल से बस में बैठा था। उसे आईटीआई चौक पर उतारने के लिए बस को रोका था। यहां और सवारियां भी बस में चढ़ रही थीं। इस दौरान आरोपी उनके बैग से रुपये निकालने लगा। उन्होंने उसका हाथ पकड़ा तो कुछ कहते इससे पहले आरोपी ने उनके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया और वह बस से कूद गया। इसा दृश्य देखकर सवारियों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। पुलिस के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बस के परिचालक और आरोपी से भी पूछताछ की। करीब एक घंटे तक सवारियों से भरी बस चौक पर खड़ी रही। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




आरोपी बोला, टिकट के बकाया रुपये मांग रहा था

आरोपी आर्यन ने बताया कि उसे करनाल आना था। वह मुरथल से बस में चढ़ा था टिकट कटवाने के बाद परिचालक ने उसे बकाया राशि नहीं दी। वह केवल बकाया राशि ही मांग रहा था। बातचीत के दौरान उसका हाथ परिचालक के मुंह पर लगा था। उसने थप्पड़ नहीं मारा। इसके लिए उसने पुलिस हिरासत में आने के बाद सबसे माफी भी मांगी। आरोपी ने बताया कि बस में शोर मचने के कारण वह जान बचाकर भागा था। ताकि सवारियां उसकी पिटाई न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed