{"_id":"67d9df5d8f88e790390e93c7","slug":"when-stopped-from-creating-ruckus-asi-was-stabbed-in-the-stomach-karnal-news-c-18-knl1008-604826-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हुड़दंग करने से रोका तो एएसआई के पेट में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हुड़दंग करने से रोका तो एएसआई के पेट में घोंपा चाकू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फूसगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी में घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने एएसआई के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से भाग गए। हालांकि जाते समय आरोपी हड़बड़ाए और बाइक मौके पर छोड़ गए। घायल एएसआई को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। घायल एएसआई यमुनानगर में कार्यरत है।
मंगलवार की देर रात एएसआई राजेश खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक गली में हुड़दंग कर रहे थे। एएसआई ने उन बाइक सवार युवकों को रोक कर कहा कि हुड़दंग बाजी मत करो। इतना सुनते ही बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने चाकू निकाला और एएसआई राजेश के पेट में घोंप दिया। एएसआई ने जब उन दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गए। इसके बाद आसपास की गली के लोग घरों से निकले तो राजेश के पेट में चाकू लगा था।