{"_id":"64a46210c596bb26c50de688","slug":"when-he-refused-to-drink-alcohol-he-attacked-his-wife-with-a-knife-na-news-c-246-1-sknl1019-1831-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शराब पीने से मना किया तो पत्नी पर चाकू से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शराब पीने से मना किया तो पत्नी पर चाकू से किया वार
विज्ञापन
शहर की महादेव कॉलोनी में शराब पीने से रोकने पर पति ने चाकू से अपनी पत्नी के गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर महिला के जेठ ने मौके पर आकर महिला को छुड़ाया। उसने अन्य लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। गनीमत यह रही कि चाकू का घाव ज्यादा गहरा नहीं था। जिस कारण उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला के बयानों पर उसके आरोपी पति पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
महादेव कॉलोनी निवासी राखी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले लव कुमार के साथ हुई थी। उसका पति शराब व अन्य कई प्रकार के नशे करता है। नशे के कारण वह उसके व बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता रहता है। मंगलवार सुबह वह उठी और पति से शराब न पीने को लेकर बात करने लगी। इससे पति को गुस्सा आ गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसके गले पर चाकू से वार किया। जिसमें वह जख्मी हो गई। उसने शोर मचाया तो उसका जेठ सुरेश कुमार उनके घर पर आया। उसने उसके पति के चंगुल से उसे छुड़ाया और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी लव कुमार पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज भूप सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।