{"_id":"676f0f446b2862934e0eaeb7","slug":"when-dsp-arrived-for-investigation-he-apologized-karnal-news-c-18-knl1008-548104-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जांच के लिए डीएसपी पहुंचे तो मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जांच के लिए डीएसपी पहुंचे तो मांगी माफी
Sat, 28 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मी की ओर से शहर के वरिष्ठ नागरिक के साथ किए अभद्र व्यवहार के मामले की डीएसपी मनोज कुमार ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी शुक्रवार को टोल टैक्स पर पहुंचे। टोल अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मी को हटाने की बात कहते हुए वरिष्ठ नागरिक से हुई अभद्रता पर माफी भी मांगी है।
गौरतलब है कि बुधवार शाम को शहर के वरिष्ठ नागरिक तेज बहादुर टिक्कू अपने परिवार के साथ करनाल से घरौंडा आ रहे थे। उन्होंने टोल बूथ पर आकर स्थानीय वाहन होने का हवाला देते हुए गाड़ी निकालने के आग्रह किया तो बूथ पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने आरसी मांगी। आरसी दिखाई तो कर्मी उसे नकली बताने लगे। सुरक्षा कर्मी बोले कि ऐसी आरसी 150 रुपये में बनती है। तेज बहादुर ने घरौंडा स्थानीय के सबूत के दस्तावेज दिखाए तो सुरक्षा कर्मी भड़क गए और बदतमीजी कर के साथ मारने के लिए दौड़े। इससे डरकर बुजुर्ग गाड़ी में बैठ गए।
वीरवार सुबह टोल पर शिकायत लेकर गए तो टोल अधिकारी आरोपी सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय टालमटोल करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शहर के वरिष्ठ नागरिक तेज बहादुर टिकू के साथ बसताडा टोल टैक्स पर बदतमीजी करने की शिकायत आई थी। मामले की जांच शुरू कर दी है। वहींटोल अधिकारी दलजीत काजल ने बताया कि शहर के वरिष्ठ नागरिक तेज बहादुर के साथ टोल टैक्स पर बदतमीजी करने वाले सुरक्षा कर्मी को हटा दिया गया है।