फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When asked to drive the bike slowly, he stabbed the knife

बाइक धीरे चलाने को कहा तो घोंप दिया चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
When asked to drive the bike slowly, he stabbed the knife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर बाइक धीरे चलाने की सलाह देना एक युवक को महंगा पड़ गया। अज्ञात बाइक सवारों ने उस युवक को चाकू घोंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोल्ट्री एरिया निवासी घायल रोहित राणा (25) ने बताया कि वह अपना कैंटर चलाता है। जिसे ठीक करवाने के लिए कैंटर को मिस्त्री के पास खड़ा करके चाय पीने जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को उसने बाइक धीरे चलाने के लिए कहा तो वे बहस करने लगे।
उसने हाथ जोड़कर युवकों से वहां से जाने को कहा लेकिन उन्होंने उसकी कमर में चाकू घोंप दी और फरार हो गए। रोहित राणा ने बताया कि सामने आने पर वह उन युवकों को पहचान सकता है। डॉ. करिश्मा ने बताया कि कमर में लगे चाकू को बाहर निकालने की सुविधा न होने के कारण घायल रोहित को करनाल रेफर किया है। थाना बुटाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि घायल को करनाल अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद रोहित राणा के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों में रोष
सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा न मिलने के कारण युवक कमर में चाकू फंसा होने के कारण करीब एक घंटे तक दर्द से कराहता रहा लेकिन अस्पताल की ओर से एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद बुटाना थाना प्रभारी की गाड़ी में ही घायल युवक रोहित को करनाल लाया गया। परिजनों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति रोष है। इमरजेंसी ड्यूटी दे रहीं डॉ. करिश्मा ने बताया कि एंबुलेंस तो अस्पताल के पीछे खड़ी हैं लेकिन तीनों चालक छुट्टी पर होने के कारण एंबुलेंस के लिए जिला मुख्यालय पर फोन किया था। वहां से भी पता चला कि एंबुलेंस आने में समय लगेगा जिसके चलते थाना बुटाना प्रभारी की गाड़ी में घायल को अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed