फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Welcome to the Aadya Mahalakshmi public blessing chariot processionWelcome to the Aadya Mahalakshmi public blessing chariot procession

Karnal News: आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the Aadya Mahalakshmi public blessing chariot processionWelcome to the Aadya Mahalakshmi public blessing chariot procession
रथयात्रा के दौरान दो किलोमीटर मार्ग में की पुष्प वर्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरावड़ी। अग्रोहा से अखंड ज्योत लेकर कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का तरावड़ी में स्वागत हुआ। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल और अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा स्वागत किया गया। नरेश बंसल ने बताया कि तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में चारमीनार स्थित भाग्य महालक्ष्मी मंदिर से शुरू हुई भव्य आद्य महालक्ष्मी रथयात्रा के दौरान पहले रथ पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल व दक्षिण भारत के यात्रा संयोजक विशाखापट्टनम से चांद मल अग्रवाल दूसरे रथ पर तेलंगाना राज्य के अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल तीसरे रथ पर सवार हुए।

हैदराबाद में महालक्ष्मी रथयात्रा में नरेश बंसल तरावड़ी, सतीश गोयल निसिंग, हैदराबाद से महावीर प्रसाद अग्रवाल चेयरमैन व प्रधान संयोजक मौजूद थे। रथयात्रा के दौरान लगभग दो किलोमीटर के रास्ते में पुष्प वर्षा होती रही। हैदराबाद की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की टीम का जगह-जगह सम्मान किया गया। सिकंदराबाद स्थित क्लासिक गार्डन में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा के आगमन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन दक्षिण तेलंगाना के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कर महालक्ष्मी जी की पूजा की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा हैदराबाद-सिकंदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद रथयात्रा दक्षिण क्षेत्रों से होते हुए मेड़चल, कोमपल्ली, दुलापल्ली रोड, कोमपल्ली अलवाल, बोइनपल्ली से होते हुए सिकंदराबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed