फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Welcome to Simran who passed the UPSC exam

Karnal News: यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली सिमरन का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Simran who passed the UPSC exam
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 869वां रैंक हासिल करने वाली सिमरन वाल्मीकि का शुक्रवार को चोपड़ा गांव में स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी हैं।
इस मौके पर सरपंच बलदेव वाल्मीकि व समाज के लोगों ने मुख्यातिथि और सिमरन वाल्मीकि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और दृढ़ निश्चय व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिमरन वाल्मीकि ने कहा कि इस सफलता को पाने के सफर में उन्हें अपने माता-पिता सहित परिवारजनों का भरपूर साथ मिला। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और जुनून के बाद परिजनों के सहयोग ने मुझे कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उनके साथ पिता वीर कुमार व माता स्नेहलता भी मौजूद रहीं, जिन्हें ग्राम पंचायत व समाज के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक योगेंद्र राणा के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे उनके सुपुत्र दक्ष राणा ने भी सिमरन वाल्मीकि को इस सफलता के लिए बधाई दी। मौके पर डीडीपीओ संजय टांक, सरपंच बलदेव वाल्मीकि, नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed