{"_id":"1f05559e97278711b5abf1ec7473f170","slug":"wedding-trick-girl-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लड़की से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर लड़की से दुराचार
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा के प्रांची रोड से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक व लड़की को बिहार से गिरफ्तार किया है।
दोनों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां पर लड़की ने कहा कि उक्त युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार दुराचार भी किया गया।
दुराचार की पुष्टि नाबालिग के मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने की है। कोर्ट ने जहां आरोपी युवक को जेल भेज दिया वहीं नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि 6 नवंबर को पिहोवा निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक मिथुन उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।
जांच में पता चला कि आरोपी मिथुन लड़की के साथ गांव कैं थ बिहार में रह रहा है। उन्होंने तुरंत एएसआई ईश्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उन्हें गांव कैंथ बिहार में जांच के लिए भेजा।
वहां पुलिस कर्मचारियों ने लड़की को आरोपी के चंगुल से आजाद करवाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।