फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will remain dry, possibility of change on 4th

Karnal News: मौसम रहेगा खुश्क, चार को बदलाव की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain dry, possibility of change on 4th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। दिनभर मौसम खुश्क रहा। तेज धूप निकली लेकिन हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चार मई को मौसम का मिजाज बदल सकता है। अन्य दिनों में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
बुधवार सुबह से ही मौसम साफ नजर आया। हालांकि बीच बीच में बादलों की आवाजाही भी रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला मौसम शाखा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस से कम है।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने मंगलवार को ही मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि चार मई तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है लेकिन आईएमडी के ताजा अनुमान के अनुसार चार मई को दिन में ही मौसम खराब हो सकता है। पांच मई को मौसम खुश्क रह सकता है। हल्की गति से हवाएं चल सकती हैं। रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से चार मई को मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed