फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will remain changeable, chances of rain

Karnal News: मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बारिश के आसार

Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable, chances of rain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिवरात्रि पर्व पर आसमान पर काले मेघा आए तो जरूर लेकिन दगा दे गए। बिन बरसे आगे निकल गए। इससे अधिकतम तापमान में एक तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि आगामी नौ अगस्त तक मौसम तो परिवर्तनशील रह सकता है। बीच बीच में कहीं-कहीं बारिश संभावित है।

पिछले सात सालों में सावन माह की सहभागिता वाले जुलाई महीने में सबसे कम 97.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसका प्रभाव धान की फसल पर पड़ा है। किसानों को धान की फसल बचाने में काफी दिक्कत आई है।
विज्ञापन


जुलाई के अंतिम दिन झमाझम बारिश से काफी हद तक राहत मिली। इसके बाद से एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। एक व दो जुलाई को चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शुक्रवार को दोपहर को एक बार काले बादल आए। हवा में भी ठंडक भीम महसूस हुई। लोगों को लगा कि तेज बारिश आने वाली है लेकिन काले मेघा कुछ ही देर दगा देकर चले गए। बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। इसके बाद फिर उमस की स्थिति उत्पन्न हो गई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति में उत्तर की तरफ बने रहने से तीन अगस्त को राज्य में कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। चार से छह अगस्त के बीच भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।


पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसूनी सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिसके प्रभाव से छह से नौ अगस्त के बीच भी हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

वर्ष (जुलाई माह)
वर्षा (एमएम में)

2018
549

2019
244.8

2020
440.6

2021
668.1

2022
472

2023
390

2024
97.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed