{"_id":"66f35e5ef989509a780f0aac","slug":"weather-may-change-from-today-chances-of-rain-karnal-news-c-18-knl1008-483666-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार
विज्ञापन
करनाल। दिनभर गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे, हालांकि शाम को बादल छाए लेकिन बिन बरसे निकल गए। लोगों को रात को भी पसीने से तरबतर होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 सितंबर की रात से या 26 सितंबर की सुबह से मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी संभावित है।
रविवार से मंगलवार तक लगातार तेज धूप से तेज गर्मी पड़ रही है। बुधवार को भी ऐसी ही गर्मी के आसार हैं। दिन के समय लोगों को धूप में निकलना दुश्वार हो रहा है। हालांकि किसान चाहते हैं कि अभी ऐसा ही मौसम बना रहे, क्योंकि धान की फसल पककर तैयार है। किसान जोरशोर से कटाई भी करा रहे हैं लेकिन सरकारी धान की खरीद शुरू नहीं हो पाने के कारण मंडियों में धान के भाव गिर गए हैं, जिससे किसानों ने भी धान कटाई रोक दी है। किसानों को कटाई के बाद धान को भंडारित होने में मुश्किलें आ रही हैं, क्योंकि इन दिनों धान में नमी की अधिकता है। ढेर लगाने पर धान खराब हो सकता है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को भी दिन के समय गर्मी की संभावना है लेकिन रात से मौसम में बदलाव हो सकता है, 26 व 27 सितंबर को बूंदाबांदी या कहीं कहीं बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।