फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wearing army uniform used to bring doda post from MP in train, arrested

सेना की वर्दी पहन एमपी से ट्रेन में लाता था डोडा पोस्त, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Wearing army uniform used to bring doda post from MP in train, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल व सीआईए टू की टीम ने अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सेना की वर्दी पहनकर तस्करी करता था और रेल के माध्यम से मध्य प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था। 22 जनवरी की रात उप निरीक्षक सिंहराज सीआईए टू की अध्यक्षता में टीम को सूचना मिली कि गुलाब सिंह उर्फ हरविंदर सिंह निवासी जिला कैथल, डोडा पोस्त बेचने का काम करता है जो कि इस समय जांगड़ा धर्मशाला करनाल के नजदीक आवर्धन नहर की पूर्वी पटरी पर काले रंग के पिट्ठू बैग में डोडा पोस्त लिए खड़ा है।
सूचना पर मौके पर छापा मारकर आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैग से 7 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी काफी समय से लोहा तस्करी का काम करता है। वह डोडा पोस्त को मध्य प्रदेश से करीब दो हजार रुपये प्रति किलो के भाव में खरीद कर लाया था। जिसको आरोपी महंगे दाम पर अलग-अलग जगह पर सप्लाई करता था। मध्यप्रदेश से आरोपी रेल से डोडा पोस्त लेकर आता था, किसी को उस पर शक न हो, इसलिए सेना की पोशाक पहन लेता था और सैनिक का जैसा दिखने वाला बैग भी साथ रखता था। उस बैग में आरोपी अन्य सामान के बीच में छिपाकर नशा तस्करी का काम करता था। आरोपी को 7 की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के बुटाना क्षेत्र में बेचता था गांजा पत्ती
दूसरे मामले में एएसआई विकास कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की अध्यक्षता में टीम को सूचना मिली कि गौतम निवासी कुरुक्षेत्र, बुटाना एरिया में काफी समय से गांजा पत्ती बेचने का काम करता है जो कि मोटरसाइकिल पर गांजा पत्ती बेचने के लिए जीटी रोड से गांव बराना की तरफ जाने वाले रास्ते के मोड़ पर खड़ा है। मौके पर जाकर आरोपी गौतम को पकड़ लिया। आरोपी के बैग से एक किलो 550 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। बुटाना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गांजा पत्ती को कैथल के पूंडरी से एक व्यक्ति से 14 हजार रुपये में खरीद कर लाया था और डेढ़ से दो गुना दाम पर सप्लाई करने वाला था। आरोपी के खिलाफ एक मामला जिला कुरुक्षेत्र में भी दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर आया था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed