फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We will stop wastage of water, we will play Holi with gulal only

Karnal News: पानी की बर्बादी रोकेंगे, गुलाल से ही खेलेंगे होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
We will stop wastage of water, we will play Holi with gulal only
युवाओं ने भी की होली की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। होली पर्व के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने इसके लिए तैयारी कर ली है। युवाओं का कहना है कि होली खेलने के दौरान पानी की बहुत बर्बादी करते हैं, इसलिए इस बार वह ऐसा नहीं होने देंगे और गुलाल से ही होली का जश्न मनाएंगे।
कुछ युवाओं का कहना है कि इस बार वह पुराने तरीकों के साथ-साथ नए ट्रेंड्स के साथ होली खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने विशेष कपड़े तैयार करवाए हैं। इन कपड़ों को पहनकर वह यादगार तस्वीरें भी खिंचवाएंगे। इसके अलावा विभिन्न तरह की मिठाइयां और पकवान एकत्रित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

गुलाल संग मनाएंगे खुशियां

एक कंपनी में नौकरी करने वाले शुभम का कहना है कि पहले होली का मतलब था बाल्टी भर-भरकर पानी फेंकना, लेकिन इस बार हमारी मंडली सूखी होली को ज्यादा तवज्जो देने वाली है। शुभम ने बताया कि पिछली बार हमने जमकर पानी से होली खेली थी, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि इससे पानी की बर्बादी होती है। इस बार हम सिर्फ गुलाल फाइट करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोस्तों के साथ मनाएंगे जश्न

साक्षी का कहना है कि हर साल घर के बाहर खेलकर होली मनाते थे, लेकिन इस बार हमने घर पर ही होली पार्टी करने का प्लान बनाया है। पुराने होली के गाने, शानदार लाइटिंग के साथ मस्ती की जाएगी। इस बार घर पर ही सभी दोस्त मिलकर होली खेलने के लिए बुलाया जाएगा ताकि हमें सुरक्षित माहौल मिल सके।



सफेद थीम बेस्ड खेलेंगे होली

कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने वाली कोमल का कहना है कि इस बार होली खेलने के लिए सभी दोस्तों ने व्हाइट थीम रखी है। सभी दोस्त सफेद कुर्ते, कुर्तियां और जींस में होली खेलेंगे। जिससे एक पारंपरिक लुक देखने को मिलेगा। कोमल का कहना है कि होली खेलते वक्त गुलाब, गेंदा और अन्य फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करेंगे ताकि केमिकल युक्त रंगों से निजात मिल सके।








ठंडाई के साथ मनाएंगे होली

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले साहिल ने बताया कि इस बार होली पर ठंडाई बनवाने का प्लान रहेगा। हर बार पकवानों के साथ कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए मंगवाते थे, लेकिन इस बार कम से कम 25 लोगों के लिए ठंडाई बनवाई जाएगी। गुजिया, पकोड़े आदि का भी लुत्फ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed