फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We will put our problems before CM

Karnal News: सीएम के समक्ष रखेंगे समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
We will put our problems before CM
असंध। सनातन धर्म मंदिर में 26 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें नगर के विभिन्न व्यवसायों से जुड़े दुकानदारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विधायक योगेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। व्यापार मंडल के प्रधान सुशील गर्ग सहित अन्य सभी व्यापारियों ने विधायक का स्वागत किया। बैठक में नगर कि मुख्य समस्याएं जिनमें नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों, स्टॉफ की कमी, पांच वर्षों से निर्मित बसों का सब डिपो चालू करने आदि प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हलका असंध की जनता का आभार जताने और जनता से रूबरू होने आ रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर व्यापारी, नगरवासी रैली को सफल बनाने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में तीन गुना ज्यादा गति से विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा जितना ज्यादा संख्या में आप लोग रैली में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री उतनी ज्यादा आप की मांगें मंजूर करेंगे। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन राजेंद्र ढींगडा, मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयकुंवार गर्ग, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर चंद गोयल, अग्रवाल समाज के प्रधान राजेश गोयल आदि ने विधायक को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की रैली को कामयाब बनाने में वे भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विवेक बतरा, गुलशन मनचंदा, मंदिर कमेटी प्रधान बिल्लू लूंबा, डॉ. देवराज सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed