{"_id":"6793fc7b821577708e0cd146","slug":"we-will-protest-and-submit-a-memorandum-to-the-cm-karnal-news-c-18-knl1008-567103-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदर्शन कर सीएम के नाम सौंपेंगे मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदर्शन कर सीएम के नाम सौंपेंगे मांगपत्र
Sat, 25 Jan 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को यूूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में तीन फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम 21 सूूत्री मांगों का मांग पत्र भिजवाने का फैसला किया गया।
राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा एवं राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सरकार ने वादा किया था कि सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। सरकार ने सिंचाई विभाग से कच्चे कर्मचारियों को निकाल कर उनके बच्चों के भूखा मरने का काम किया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि यूनियन तीन फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के मांगपत्र भिजवाएगी।
मांगपत्र में सिंचाई विभाग से निकाले गए कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर चढ़े कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने की मांग की जाएगी। सैकड़ों कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर सरकार की नीतियों के बारे आम जनता को बताएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रजिस्ट्रर राणा ने की। संचालन जिला सचिव कुलदीप राणा ने किया। इस मौके पर जिला चेयरमैन साहब सिंह धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष जसमेर लाल शर्मा, भवन व मार्ग से राकेेश भट्टी, जयपाल-पाल, जसबीर फौजी मौजूद रहे।