फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We will have to think about atrocities in Bangladesh: Gyananand

बांग्लादेश में अत्याचार पर सोचना होगा : ज्ञानानंद

Mon, 02 Dec 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
We will have to think about atrocities in Bangladesh: Gyananand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में जो मंदिरों और हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसके लिए हिंदू समाज को सोचना होगा और एक बनो नेक बनो जैसे स्लोगन पर खड़ा रहना होगा, नहीं तो यह स्थितियां और भी खराब हो सकती हैं। वह रविवार को सेक्टर 9 के श्रीकृष्ण कृपा धाम में गीता जयंती महोत्सव मनाने के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार को भी चेतना चाहिए समझना चाहिए कि जिस प्रकार वहा हमारे मंदिरों पर आक्रमण हो रहे हैं और हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन इस समय मानवाधिकार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विश्व संगठन चुप हैं। हिंदुओं को खुलेआम मारा जा रहा है, काटा जा रहा है, इस समय सभी को एक साथ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन


खासकर वह लोग जो धर्मनिरपेक्षता की चादर ओढ़कर खड़े हैं, इस समय उन्हें आवाज बुलंद करनी चाहिए कि वहां हिंदुओं पर क्या हो रहा है। इसको लेकर इस समय पूरे देश को एक साथ खड़े होना चाहिए। सभी को राजनीति से ऊपर उठकर इस विषय में बात करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से 11 दिसंबर को 11 बजे एक साथ गीता पाठ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे कोई घर पर हो, दुकान शाेरूम, अस्पताल या फिर सड़क से गुजर रहा हो, सभी को गीता के इस महोत्सव में एक मिनट के लिए शामिल होना चाहिए। वही सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि शिक्षण संस्थानों में एक साथ सभी बच्चों से इस गीता महोत्सव में गीता पाठ करवाने की व्यवस्था करवाएं ताकि सभी एक साथ पाठ कर सके।

वहीं इस दिन शाम के सभी घरों में तीन या 18 दीये जरूर जलाएं क्योंकि गीता के भी 18 अध्याय ही हैं। उन्होंने सभी मेंबरों ंसे कहा कि सभी मंदिरों में स्लोक लिखे और होर्डिंग समय से लगने चाहिए, जिससे लोगों को लाभ मिल सके। गीता पाठ को लेकर संस्थाएं और लोग घराें से बाहर आकर जुड़ें, ये ही शोभायात्रा होती है।

इस दिन घरों मंदिरों और संस्थाओं को सुंदर लाइटों से सजाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, जियो गीता समिति के सचिव पारूल बाली, श्रीकृष्ण गोशाला के सुनील गुप्ता, जियो गीता समिति के चेयरमेन राज गोयल, एमपी कश्यप, विजय पाल वालिया, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, पूर्व पार्षद जोगिंद्र शर्मा, स्टाफ कमिश्नर के सदस्य कपिल अत्रेजा, श्याम परिवार के अंकुर गुप्ता और राधे श्माम स्नेही आदि मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में 11 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने महिला मंडल की सदस्यों से कहा कि वो घर घर जाकर सभी को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो। 11 दिसंबर को सुबह जिला प्रशासन की ओर से रामलीला मैदान करनाल से शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed