फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We neither want to be divided nor divided: Yogi Adityanath

हमें न बंटना है और न ही कटना है : योगी आदित्यनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
We neither want to be divided nor divided: Yogi Adityanath
- योगी बोले, कांग्रेस जातिगत, पंथ व संप्रदाय के आधार पर देश को बांटने वाली पार्टी है
विज्ञापन

- कांग्रेस बाबरी मस्जिद की तरह जर्जर ढांचा है, सिर्फ एक झटका मारने की जरूरत है, ढह जाएगी
- कहा, राहुल गांधी जब उत्तर प्रदेश आएंगे तो हरियाणा, केरल जाएंगे तो उत्तर प्रदेश और जब इटली जाएंगे तो भारत को कोसते हैं
- योगी ने कहा, हरियाणा विकास का एक नया मॉडल बनकर उभरा
- करनाल के असंध में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित
माई सिटी रिपोर्टर
असंध (करनाल)। जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जातिगत और पंथ के आधार पर, संप्रदाय के आधार पर देश को बांटने वाली पार्टी है। राहुल गांधी जब उत्तर प्रदेश में आएंगे तो हरियाणा को कोसेंगे। केरल में जाएंगे तो उत्तर प्रदेश को कोसेंगे और जब इटली जाएंगे तो भारत को कोसते हैं।
तब उन्हें देश की 140 करोड़ जनता याद नहीं आती। देश के खिलाफ शत्रुता का भाव रखने वाली, परिवारवाद से जकड़ी कांग्रेस है। इसलिए बंटोगे तो कटोगे। हमें न बंटना है और न ही कटना है, एक रहना है। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस बाबरी मस्जिद की तरह जर्जर ढांचा है, सिर्फ एक झटका मारने की जरूरत है, ढह जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ बसपा और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टेबट्टे हैं, इनसे भी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

आदित्य नाथ ने कहा कि वह प्रभु श्रीराम की पावन धरा उत्तर प्रदेश की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष संदेश के साथ आया हूं, वह है एक भारत-श्रेष्ठ भारत का। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के भारत में भय, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अराजकता थी और देश की आस्था के साथ खिलवाड़ होता था और सुरक्षा में सेंध लगती थी और आज का नया भारत है, जिसमें बिना भेदभाव के कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीधा 140 करोड़ जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बहन बेटियों के साथ अत्याचार होता था, यह हरियाणा के लिंगानुपात से पता लगता था, 2014 से पहले सबसे खराब स्थिति हरियाणा की मानी जाती थी। आज एक हजार पुरुषों पर 900 महिलाओं का लिंगानुपात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास का एक नया मॉडल बनकर उभरा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप एवं पृथ्वीराज चौहान इन महान योद्धाओं ने भारत के लिए अपना योगदान दिया था, इसलिए हम सबका योगदान भी देश के लिए होना चाहिए।

योगी ने 1984 के दंगे को याद कराते हुए कहा कि सिखों को समझना चाहिए कि कांग्रेस उनकी कितनी बड़ी दुश्मन है। 500 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम जी का मंदिर बन चुका है। 1947 में देश आजाद हो गया था। यदि कांग्रेस चाहती तो सबसे पहले प्रधानमंत्री का कार्य राम मंदिर निर्माण होना चाहिए था। उस समय तो इतना विवाद भी नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। भाजपा जब से आई है सारे विवाद समाप्त करवाए गए और राम मंदिर भी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed