फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We have marked the Yamuna border of our area: SDM

हमने अपने क्षेत्र की यमुना सीमा को किया चिह्नित : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
We have marked the Yamuna border of our area: SDM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। मंगलोरा के समीप यमुना में हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमा का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद का केंद्र यमुना पर बने पुल से सटा एक रास्ता और उससे जुड़े रेत खनन के कार्य हैं। शुक्रवार को इस विवाद को खत्म करने के लिए करनाल प्रशासन की ओर से यहां पिलर लगाए जा रहे थे तो यूपी के ठेकेदारों ने इसका विरोध किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और शनिवार को भी पिलर लगाने का कार्य बंद रहा।

करनाल के एसडीएम प्रदीप कुमार का कहना है कि हमने अपने क्षेत्र की यमुना सीमा को चिह्नित किया है। यूपी के शामली के अधिकारियों के सामने ही निशानदेही हुई थी लेकिन उनका कहना है कि उनके उच्च अधिकारियों के सामने निशानदेही करा पिलर लगाए जाएं। अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा के रास्ते गुजरते हैं वाहन

खनन अधिकारियों का कहना है कि यूपी के ठेकेदारों द्वारा खनन भले ही यूपी की सीमा से किया जा रहा हो लेकिन उनके वाहन हरियाणा के रास्ते से गुजरते हैं। इनकी ट्रांजिट फीस नहीं कट पाती, इस कारण विवाद होता है। शुक्रवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा विवाद पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। यमुना नदी में नए पिलर लगाए जाने के प्रयास से दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच तल्खी देखने को मिली। हरियाणा की ओर से करनाल के एसडीएम प्रदीप कुमार और खनन अधिकारी विनय शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सीमांत भूमि पर निशानदेही की प्रक्रिया शुरू की। इधर, यूपी से शामली की तहसीलदार ललिता चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विवाद के बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। जोकि शनिवार को भी रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed