{"_id":"68fbd898afa138da63025c3c","slug":"we-can-overcome-problems-on-the-basis-of-our-abilities-justice-dr-sushil-karnal-news-c-18-knl1008-765658-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबिलियत के बल पर पा सकते हैं समस्याओं से पार : न्यायाधीश डॉ. सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबिलियत के बल पर पा सकते हैं समस्याओं से पार : न्यायाधीश डॉ. सुशील
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल की ओर से पदोन्नत हुए दो नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। करनाल अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॅा. सुशील गर्ग और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत हुए हैं। डाॅ. सुशील गर्ग नूंह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाए गए हैं। डाॅ. गगनदीप कौर सिंह करनाल में फेमिली कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्य करेंगी।
बार रूम में हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने शिरकत की। बार एसोसिएशन की ओर से प्रधान सुरजीत मढाण व अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. सुशील गर्ग को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए। हालांकि डाॅ. गगनदीप कौर सिंह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। डाॅ. सुशील गर्ग ने बार और बैंच के रिश्ते की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं और चुनौतियां का सामना सभी को करना पड़ता है। अपने धैर्य और काबिलियत के बल पर समस्याओं से पार पाया जा सकता है। करनाल अदालत के अपने कार्यकाल के अनुभव बताए और जिला बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों की सराहना की। युवाओं वकीलों को वरिष्ठ वकीलों से सीखने और प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मढाण ने कहा कि करनाल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहते हुए डाॅ. सुशील गर्ग ने सराहनीय कार्य किया है। उनकी कार्यशैली से करनाल के सभी वकील प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के सदस्य राजकुमार चौहान, उपप्रधान नीतिन भारद्वाज, महासचिव नवीन कुमार राणा, संयुक्त सचिव संगीता रानी, डीएस मान, जगमाल सिंह जटान, बालकिशन शर्मा, विनय बंसल, कैलाश बजाज, दीपक सचदेवा और चांदवीर मढाण मौजूद रहे।