फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We are breathing the air of freedom thanks to the martyrs: Governor

शहीदों की बदौलत हम आजादी की सांस ले रहे : राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
We are breathing the air of freedom thanks to the martyrs: Governor

विज्ञापन
करनाल। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे आजादी के दीवानों की कुर्बानियों की बदौलत हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हमें ये याद रखना चाहिए। यह बात गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहे। वह सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस (निफा) की ओर से आयोजित वंदे मातरम् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान अमर उजाला के सहयोग से निफा की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें 82 लोगों ने रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह की तीन पीढ़ियां देश को समर्पित रही हैं। फांसी के फंदे पर झूलने से पहले जब उनका वजन किया गया तो वो पहले से ज्यादा मिला। उन्होंने शहीदों की याद में आज के कार्यक्रम में शामिल तेज़ी संधु के स्वर्गीय पति व शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु की ओर से समाज के लिए किए गए कार्यों का जिक्र भी किया। देशभर में जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग को मिशन बनाकर चल रहे आचार्य देवव्रत ने ज़हर मुक्त खेती को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू की याद में इस वर्ष से एक अवार्ड शुरू करने की घोषणा की जो हर वर्ष 23 मार्च को समाज सेवा के क्षेत्र में दिया जाएगा। पहला स्वर्गीय सरदार अभय सिंह संधु यादगारी अवार्ड करनाल मानव सेवा संघ के माध्यम से विगत 60 से अधिक वर्षों से समाज सेवा कर रहे स्वामी प्रेम मूर्ति को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अमर उजाला के सहयोग से निफा की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मुख्य अतिथि आचार्य देव व्रत व अन्य अतिथियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर माल्या अर्पण कर भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रकल्पित किया। वहीं उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया। शिविर में 82 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। निफा कार्यकारिणी से प्रदेश अध्यक्ष श्रवण शर्मा, उप प्रधान परमजीत सिंह आहुजा, डॉ भारती भारद्वाज, परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह बेदी, भूपिंदर सिंह गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed