फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Waterlogging due to rain, troubles increased

बारिश से जलभराव, दुश्वारियां बढ़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, troubles increased
64: कमेटी चौक पर हुआ जलभराब।
करनाल। मानसून की बारिश से शनिवार को शहर में कई जगह जलभराव के हालात बन गए। दिन का आगाज बारिश से हुआ। दोपहर बाद फिर झमाझम बारिश से सड़कें व पार्किंग स्थल पानी से लबालब हो गए। वहीं धान के खेतों में पानी भर गया है। जिन खेतों में धान पक चुका है और कटाई की तैयारी चल रही थी, वहां काम रुक गया।
विज्ञापन

बारिश से शहर में कुंजपुरा रोड, कमेटी चौक, रेलवे रोड, नमस्ते चौक, अस्पताल रोड, मॉल रोड, सदर बाजार, अंबेडकर चौक के साथ साथ शिव कालोनी, हांसी रोड, बसंत विहार, रजवाहा रोड और नेशनल हाईवे के किनारे भी संपर्क मार्ग पर जगह जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घरौंडा में बारिश का कहीं असर ज्यादा दिखाई दिया तो कहीं पर बादल निकल गए। नई अनाज मंडी के पास जमकर बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मार्केट कमेटी कार्यालय और अटल कैंटीन का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। जलभराव होने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि कई दिन तक बारिश की संभावना है। दूसरी ओर यदि ऐसा होता है तो पके धान में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश से धान की फसल का नुकसान होने के आशंका है, क्योंकि धान की फसल पकने लग गई है। यदि बारिश होती रही, तो धान में कीड़ा लग सकता है। जिससे बीमारी भी फैल सकती है। धान की पकती फसल के लिए मौसम साफ होने जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते गर्मी से राहत बनी रही। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 76 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 26.3 एमएम तथा हवा की औसत गति 0.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर दो बजे तक 14.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार सितंबर में अब तक 32.7 एमएम वर्षा हुई है। इस वर्ष कुल 1040.6 एमएम वर्षा हुई है।

कम दबाव का क्षेत्र बनने से हुई अच्छी बारिश
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार करनाल जिले में कम दबाव का क्षेत्र बनने व वातावरण में नमी की अधिकता की वजह से हवाओं की गति इस ओर मुड़ी। जिससे अच्छी वर्षा हुई है। आगे भी वर्षा होने की संभावना है। ताजा स्थितियों के अलावा वर्षा के छोटे-छोटे दौर कई दिन तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में धान की कटाई को लेकर किसानों को बदलते मौसम का ध्यान रखना होगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed