फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water reached the bridge of Shergarh island, traffic stopped

Karnal News: शेरगढ़ टापू के पुल पर पहुंचा पानी, आवागमन बंद

Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Water reached the bridge of Shergarh island, traffic stopped
132.... इंद्री खेतों में पानी आने के कारण पशुओं को लेकर जाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। शेरगढ़ टापू के पुल पर यमुना का पानी पहुंचने से आवागमन बंद हो गया है। यमुना पुल पर हरियाणा की तरफ छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन शेरगढ़ टापू के पुल तक पहुंच रहे हैं। इनको वापस लौटाया जा रहा है। जो पुल पानी में डूबा हुआ है, वह हरियाणा की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उत्तर प्रदेश की सीमा में यमुना पर बना पुल पूरी तरह सुरक्षित है।

ग्रामीण धर्मबीर, सुभाष, निशा रानी व सोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा की सीमा में बने पुल की ऊंचाई कम होने के कारण हर साल ऐसी स्थिति बन जाती है। दोनों ओर से रोजाना आवागमन करने वाले सरकारी कर्मचारी, किसान, छात्र एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरीवश लोगों को वाया यमुनानगर या मंगलौर बडौली पुल से आना-जाना पड़ रहा है। जिससे वाहनों में तेल का अधिक खर्च होने के साथ-साथ समय भी ज्यादा बर्बाद हो होता है। यमुना में पानी का स्तर बढ़ने से गांव खराजपुर, शेरगढ़ टापू व यमुना के साथ लगते अन्य कई गांव में सैकड़ो एकड़ की गन्ने व धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि सीमा पर बनी पुलिस पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारी निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed