{"_id":"6813e109afa9e2bccd092cca","slug":"water-and-sewer-connections-will-be-available-in-new-legal-colonies-karnal-news-c-18-knl1008-636611-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नई वैध कॉलोनियों में मिलेंगे पानी और सीवर के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नई वैध कॉलोनियों में मिलेंगे पानी और सीवर के कनेक्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर समेत जिलेभर की नगर पालिकाओं में वैध की गई कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल कनेक्शन तथा सीवरेज की व्यवस्था करने की तैयारी है। इस सुविधा के लिए पानी की प्रति व्यक्ति खपत के हिसाब से सर्वे करवाया गया है। जल्द नई पाइपलाइन बिछने से लोगों को उनके घर में ही नल के जरिये शुद्ध पेयजल मिलेगा।
पहले यह कार्य जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कराया जाना था, लेकिन सरकार की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब यह कार्य नगर निगम की ओर से करवाया जाना है। निगम की ओर से पहले से किए गए सर्वे के आधार पर इस कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है।
वहां से मंजूरी मिलते ही धरातल पर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। पहले जन स्वास्थ्य विभाग की अमृत योजना से जिले के करीब नौ हजार घरों को नए कनेक्शन देकर नल से शुद्ध जल देने का प्लान था। इस योजना पर विभाग की ओर से 25 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
अब निगम की ओर से सभी नगर पालिकाओं में नई कॉलोनियों व जरूरत के हिसाब से नए ट्यूबवेल लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। विभाग का दावा है कि शहर में यह परियोजना सिरे चढ़ने पर किसी भी वार्ड में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। योजना के तहत जिन घरों में पहले से पानी का कनेक्शन है। उन कनेक्शनों पर नया मीटर लगाने का काम किया जाएगा। घरों में पानी का मीटर लगने से अतिरिक्त जल की बर्बादी नहीं होगी तथा लोग जरूरत के हिसाब से ही पानी खर्च करेंगे।