फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warned to protest against raids from 10

Karnal News: छापामारी के खिलाफ 10 से धरने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Warned to protest against raids from 10
करनाल में हुई सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा की प्रदेशस्तरीय बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सामाजिक चिकित्सक महासंघ करनाल की वीरवार को राज्य कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें अनुभवी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर की जा रही छापामारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। छापामारी नहीं रुकी तो 10 जून से करनाल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया।
मानव सेवा संघ में बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि अनुभवी चिकित्सकों के यहां छापामारी रोकने के लिए सरकार से बार-बार गुहार लगाई जा रही है। दिसंबर में प्रदेशभर के चिकित्सकों ने पंचकूला में विधानसभा का घेराव कर ज्ञापन सरकार को दिया था। सरकार ने तत्काल प्रभाव से छापामारी बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद छापामारी लगातार जारी है। इसलिए अब चिकित्सक आंदोलन करने को बाध्य हैं।
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रधान डॉ. श्रीचंद तंवर, जिला महासचिव डॉ. प्रदीप तंवर, डॉ. विजय, डॉ. सुभाष बदलिया (गुरुगांव), डॉ. प्रविंद्र, डॉ. सतबीर लोहिया (पलवल), डॉ. नरेंद्र भाटी (फरीदाबाद), डॉ. रमेश ढांडा, डॉ. रिषि पारी (पानीपत), डॉ. सुदेश (भिवानी), डॉ. सुरेश (हांसी), डॉ. बलकार (रतिया) व डॉ. बलबीर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed