फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warmed up the issue of fees hike

फीस बढ़ोतरी का मुद्दा फिर गरमाया

Tue, 20 May 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Tue, 20 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच फीस बढ़ोतरी व एडमिशन फीस का मुद्दा
विज्ञापन
गरमा गया है। दयाल सिंह स्कूल और शिक्षा विभाग में पत्र युद्ध चल रहा है।

एक तरफ स्कूल लेटर जारी करके फीस जमा न करवाने पर नाम काटने की चेतावनी दे रहा है और दूसरी तरफ शिक्षा विभाग को नोटिस का जवाब देते हुए खुद को सही साबित कर रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग को गुमराह कर रहा है।

आठ मई को जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल की अध्यक्षता में अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की बैठक हुई थी। इसमें कोई फैसला न आने पर स्कूल प्रबंधन ने 21 मई तक का समय मांगा था। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए थे कि फैसला आने तक कोई भी स्कूल बढ़ी हुई फीस, एडमिशन फीस व वार्षिक शुल्क नहीं लेगा और न ही अभिभावकों व बच्चों को फीस के लिए तंग किया जाएगा। लेकिन इस स्कूल ने उसी दिन अभिभावकों को घर पत्र भेजकर फीस भरने की चेतावनी दी।

शिक्षा विभाग को शिकायत कर दी
अभिभावक एकता संघ के प्रधान दिनेश नरूला, आनंद मोहन, ललित व एससी जैन ने बताया कि नौ मई को दयाल सिंह स्कूल ने बच्चों व अभिभावकों को लेटर जारी करते हुए फीस जमा करवाने का दबाव बनाया था। नौ मई के बाद 16 व 17 मई को बच्चों को फिर से पूरी फीस जमा करवाने लेटर थमा दिए। इसकी शिकायत 19 मई को जिला शिक्षा अधिकारी को कर दी गई है। शिक्षा विभाग के आदेशाें की सरेआम उल्लंघना हो रही है। स्कूल अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहा है।

दयाल सिंह स्कूल ने रखा अपना पक्ष
दयाल सिंह स्कूल को शिक्षा विभाग की ओर से 15 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी पर फीस के लिए दबाव नहीं बनाया है। उन्होंने जवाब में लिखा कि वो लेटर उन अभिभावकों को जारी किया गया था, जिन्होंने स्कूल के नियमों और हरियाणा शिक्षा विभाग के नियम के तहत फीस जमा नहीं करवाई थी। स्कूल के जीएम एनके भंडारी ने बताया कि लगभग 94 प्रतिशत बच्चों ने फीस जमा करवा दी है। उन्होंने किसी भी अभिभावक को फीस के लिए तंग नहीं किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed